JEE Advanced Result 2021 : जेईई एडवांस्ड में मृदुल बने टॉपर, लड़कियों में काव्या को पहला स्थान
JEE Advanced Result 2021 : देश के भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी) में दाखिले के लिए होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस्ड 2021 का परिणाम शुक्रवार सुबह घोषित कर दिया गया। इस बार परीक्षा में 41862 छात्र-छात्राओं को पास किया गया है। जेईई एडवांस्ड के पेपर 1 और पेपर 2, दोनों परीक्षाओं में कुल 1,41,699 छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया था। कुल उत्तीर्ण हुए 41,862 अभ्यर्थियों में 6452 लड़कियां हैं। यानी इस बार एडवांस्ड की परीक्षा में पास हुए अभ्यर्थियों में 15.41 फीसदी लड़कियां शामिल हैं।
मृदुल अग्रवाल बने टॉपर
जेईई एडवांस की परीक्षा में बालक और बालिकाओं दोनों वर्ग मैं आईआईटी दिल्ली रीजन के अभ्यर्थियों ने टॉप किया है। आईआईटी दिल्ली रीजन के मृदुल अग्रवाल ने न केवल परीक्षा में टॉप किया बल्कि जेईई प्रवेश परीक्षा में बेहतरीन स्कोर हासिल कर इतिहास रच दिया है। परीक्षा में 360 में से 348 अंकों के साथ मृदुल ने 96.66 फीसदी अंकों के साथ टॉप किया है। यह 2011 के बाद से जेईई एडवांस परीक्षा में किसी छात्र द्वारा बनाए गए उच्चतम स्कोर है। पिछले एक दशक में, उच्चतम स्कोर 96 फीसदी रहा है। जब वर्ष 2012 में टॉपर ने कुल 401 में से 385 स्कोर किया था। वहीं 2020 में, जेईई एडवांस परीक्षा 396 अंकों की थी और उच्चतम अंक 352 थे, जो लगभग 88.88 फीसदी है।
बता दें कि मृदुल ने जेईई मेन 2021 की परीक्षा में भी टॉप किया था। उन्होंने सत्र 1 और सत्र 2 में 300 अंकों के साथ 100 पर्सेंटाइल हासिल किया था। लड़कियों के वर्ग में आईआईटी दिल्ली जोन की ही काव्या चोपड़ा ने पहला स्थान हासिल किया है। उन्हें 360 में 286 अंक मिले हैं।
जेईई एडवांस 2021 : ये टॉप 10 रैंक होल्डर्स से
मृदुल अग्रवाल
धनंजय रमन
अनंत लूनिया
रामास्वामी संतोष रेड्डी
पोलु लक्ष्मी साई लोकेश रेड्डी
सोनी नमन निर्माल
कार्तिक श्रीकुमार नायर
चैतन्य अग्रवाल
अर्णव आदित्य सिंह
मोडुल्ला ऋषिकेश रेड्डी
जानें किस कैटेगरी में कौन रहा रैंक-1
जेईई मेन में बेहतर स्कोर करने वाले सफल अभ्यर्थियों में 2.5 लाख छात्रों को जेईई एडवांस्ड में बैठने का मौका मिलता है JoSAA के तहत रजिस्ट्रेशन व चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया 16 अक्टूबर से शुरू होगी। पहला मॉक सीट आवंटन 22 अक्टूबर सुबह 10 बजे जारी होगा। दूसरे सीट आवंटन की लिस्ट 24 अक्टूबर को जारी होगा। सीट आवंटन का पहला राउंड 27 अक्टूबर सुबह 10 बजे से शुरू होगा। 30 अक्टूबर तक ऑनलाइन रिपोर्टिंग, फीस पेमेंट, डॉक्यूमेंट अपलोड, रिस्पोंस की गतिविधियां चलेंगी।
आपको बता दें कि छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए और अंकों में सुधार करने का मौका देने के लिए इस साल जेईई-मेन परीक्षा चार बार करायी गयी। चार सर्वश्रेष्ठ अंकों को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवारों का रैंक जारी किया गया। जेईई एडवांस्ड में 41,862 उम्मीदवारों को सफलता मिली है जिनमें से 6,452 लड़कियां हैं। जेईई-एडवांस्ड के पेपर एक और दो, दोनों में कुल 1,41,699 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी।


















0 Response to "IIT-JEE TOPPER"
Post a Comment